{"_id":"63d436bb2d2ff3664e300fbe","slug":"na-dehradun-news-c-5-drn1037-61471-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 15 हजार का इनामी सिविल इंजीनियर एक साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 15 हजार का इनामी सिविल इंजीनियर एक साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। ओएनजीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से सिविल इंजीनियर है और पुलिस को करीब एक साल से गच्चा दे रहा था। उसके नाम से न तो कोई सिम है और न ही वह किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ा है।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि विवेक नैनवाल निवासी आकोवाला ने दो मार्च 2022 एक शिकायत की थी। नैनवाल ने बताया था कि हिमांशु चंद जोशी निवासी हड्डोवाला, विकासनगर ने उनसे बेटे की नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे हैं। जोशी ने ओएनजीसी का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी नैनवाल को उपलब्ध कराया था। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन, वह घर से फरार हो गया।
जांच में पता चला कि उसके नाम पर कोई सिम नहीं लिया गया है। जोशी पेशे से सिविल इंजीनियर है। ऐसे में वह मोबाइल सर्विलांस आदि की जानकारी रखता है। वह फोन पर बात भी व्हाट्सएस कॉल से करता था। यही नहीं, व्हॉट्सएप पर उसने अपने नाम से कोई आईडी नहीं बनाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर एसएसपी देहरादून ने जोशी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पता चला कि वह नेशविला रोड पर किसी के घर आने वाला है। पुलिस ने तत्काल छापा मारकर आरोपी हिमांशु जोशी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।