{"_id":"637da1b3e1c2e437903fc4f2","slug":"mutual-transfers-of-29-lecturers-in-education-department-additional-director-issued-order-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के हुए पारस्परिक तबादले, अपर शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के हुए पारस्परिक तबादले, अपर शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश
Wed, 23 Nov 2022 10:19 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:19 AM IST
सार
अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला पाने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। तबादला एक्ट में व्यवस्था है कि पारस्परिक तबादले वर्ष में कभी भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के पारस्परिक तबादले किये गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए 10 जुुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग अब तबादले कर रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली आदि जिलों के शिक्षकों के दुर्गम क्षेत्र से दुर्गम एवं सुगम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला पाने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार
विज्ञापन
पारस्परिक तबादला पाने वाले शिक्षक का पूर्व में कही अन्य तबादला हुआ है तो उनका पारस्परिक तबादला मान्य नहीं होगा। अपर निदेशक के मुताबिक तबादला एक्ट में व्यवस्था है कि पारस्परिक तबादले वर्ष में कभी भी किए जा सकते हैं। इसके लिए तबादलों को लेकर गठित समिति एवं उच्च स्तर से अनुमोदन की जरूरत नहीं होती है।