मसूरी में 25 से 30 दिसंबर तक होगा विंटरलाइन कार्निवाल का जश्न, जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल का आयोजन आगामी 25 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। आगे जानिए पूरा शेड्यूल...
मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियों के लिए भले ही जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी हो, मगर आयोजन के लक्ष्य की पूर्ति हो पाएगी इस पर सवाल उठ रहा है। इस साल भी 25 से 30 दिसंबर तक विंटरलाइन कार्निवाल होगा।
इस आयोजन की शुरुआत ऑफ सीजन में टूरिस्ट को मसूरी खींचने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन यह महज अधिकारियों और कुछ स्थानीय लोगों के मनोरंजन का साधन बनकर रह गया है।
हाल यह है कि दून और आस-पास के ही ज्यादा लोगों को इस कार्निवाल के बारे में नहीं पता, फिर देश के अन्य हिस्सों की तो बात करनी ही बेमानी है। पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रचार-प्रसार की यही कमी इस आयोजन को उद्देश्यहीन बना देती है।
पिछले साल के कार्निवाल में प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कई कार्यक्रमों में तो दर्शकों से ज्यादा आयोजन से जुड़े लोगों की संख्या रही है। ऑफ सीजन में पर्यटकों को खींचने के मकसद से 2013 से मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल शुरू किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष देहरादून के जिलाधिकारी और साचिव एसडीएम मसूरी हैं।
नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक आयोजन समिति के उपाध्यक्ष होते हैं। समिति में पर्यटन, अन्य संबंधित विभागों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। आयोजन का पूरा जिम्मा जिला प्रशासन पर होता है। प्रशासन, प्रायोजकों के जरिए इस आयोजन का खर्च उठाता है। इन दिनों कई प्रशासनिक अधिकारी यही खर्च जुटाने के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं।
कार्निवाल में आयोजन
कार्निवाल में आयोजन
25 दिसंबर : सर्वे ग्राउंड लंढौर से दोपहर एक बजे शोभा यात्रा शुरू होकर चार बजे लाइब्रेरी चौक पर समापन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्निवाल का उद्घाटन करेंगे।
26 से 30 दिसंबर : अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में 21 किमी हाफ मैराथन, पर्यटकों के लिए नेचर वॉक, बार्ड वाचिंग, स्केटिंग, जूडो-कराटे, बच्चों के लिए गेम्स, फैंसी ड्रेस
प्रतियोगिता, 200 साल पुराने इतिहास की फोटो प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
रात्रि में होंगे ये कार्यक्रम
पद्मश्री बसंती बिष्ट की जागर की प्रस्तुति, लोक नाटक वीरभड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन, उत्तराखंडी रामछौल नाइट, कव्वाली नाइट और मैजिक शो आयोजन होगा। कवि अशोक चक्रधर का कवि सम्मेलन और हंसराज हंस की स्टार नाइट आयोजित होगी। वीआईपी सिंह का हास्य एवं व्यंग्य कार्यक्रम होगा। प्रीतम भरतवाण जागर एवं लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।
फूड फेस्टिवल
28 से 30 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल होगा। इसमें पहाड़ी व्यंजन के स्टाल्स लगाए जाएंगे। 29 दिसंबर को खाना-खजाना के चर्चित शेफ संजीव कपूर इसमें प्रतिभाग करेंगे।