फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie : uttarakhand state movement leader rajendra panwar passed away

मसूरी : राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पंवार का निधन

Thu, 21 May 2020 01:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
mussoorie : uttarakhand state movement leader rajendra panwar passed away
rajendra panwar - फोटो : amar ujala

राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. हुकुम सिंह पंवार के पुत्र और दो सितंबर 1994 के झूलाघर गोलीकांड में तत्कालीन समय में राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 58 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पंवार का बीती रात्रि ह्रदयगति रूकने से देहांत हो गया। उनका निधन का समाचार सुनते ही समूचा शहर शोक में डूब गया।

विज्ञापन


एडवोकेट पंवार अपने पीछे मां, पत्नी-बेटा व भरापूरा परिवार छोडकर चले गए। देर शाम को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात लगभग आठ बजे अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह पवार के अंतिम यात्रा में मसूरी के कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए। आज उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।
विज्ञापन


राजेंद्र पंवार और उनके परिवार की भूमिका पृथक राज्य गठन में अहम रही है। उत्तराखंड क्रांति दल का अनौपचारिक गठन भी उनके पिता स्व. हुकुम सिंह पंवार की मौजूदगी में होटल अनुपम में हुआ था। स्व. हुकुम सिंह पंवार ने उत्तराखंड संघर्ष समिति और मसूरी नागरिक समिति के तले आंदोलन को नेतृत्व दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सितंबर 1994 को स्व. हुकुम सिंह पंवार को झूलाघर से बरेली जेल ले जाया गया। उनके साथ 47 अन्य लोग भी थे। इधर उनके पुत्र राजेंद्र पंवार आंदोलन के मोर्चे पर डटे गए। राजेंद्र पंवार को झूलाघर पर पुलिस की गोली लगी और वे बुरी तरह घायल हो गए। स्थिति यहां तक पहुचं गयी कि उन्हें एम्स दिल्ली ले जाना पड़ा। उनकी आवाज कई सालों बाद लौटी। राजेंद्र पंवार का निधन प्रदेश के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर शहरवासियों ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed