फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Traders Association has sent a letter to the

नगर निकाय : वार्डवार निर्वाचक नामावली पर जताई आपत्ति

Tue, 16 Jan 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie Traders Association has sent a letter to the
Iविधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 18500 और निकाय सूची में 26500 कैसेI
विज्ञापन


मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देहरादून को पत्र देकर मसूरी नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति में कहा कि विधानसभा चुनाव में मसूरी के वोटरों की सूची लगभग 18500 मतदाताओं की थी। लेकिन मसूरी नगर पालिका की सूची में मतदाताओं की संख्या लगभग 26500 हो गई है। कहा कि दोनों सूचियों का मिलान बेहद आवश्यक है।

मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई। जिसमें 15 जनवरी तक आपत्ति और दावे दर्ज कराने की अंतिम तिथि तय की गई। कहा मसूरी नगर की वार्ड वार निर्वाचक नामावली प्रकाशित को पूर्ण रूप से देखने के लिए समय बहुत ही कम दिया गया है।
विज्ञापन




वार्ड वार निर्वाचक नामावली की एक प्रति हर एक आवेदक को मिलनी चाहिए। जिससे की वह आवेदक पूर्ण रूप से संतोषजनक अवलोकन कर सकें। जो मसूरी के नागरिक छूट गए हैं उनके नाम इस सूची में शामिल हो सकें। इस अवसर पर जगजीत कुक्रेजा, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed