{"_id":"a0417b48f0630a0d093accd3a87760fa","slug":"mussoorie-route-diversion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-मसूरी मार्ग 'सील', ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-मसूरी मार्ग 'सील', ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की छुट्टी मनाने के लिए मसूरी निकले लोगों के लिए बुरी खबर आ रही है। सुबह साढ़े दस बजे से ग्रामीणों ने भट्टा और चूना खाला के पास जाम लगा रखा है। इस कारण अब न कोई मसूरी जा सकता है और न ही वहां से लौट पा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पर्यटकों और दुकानदारों में हुई मारपीट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छह पर्यटक जिसमें दो दून के पुलिस वाले भी थे, ने चार दुकानदारों को लोहे की राड से इतना मारा कि उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
307 के तहत मामला दर्ज
तीन लोगों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक व्यक्ति को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पुलिस का दावा है कि छह लोगों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
इन पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात भट्टा के पास छह लोग पहुंचे। यहां एक दुकानदार से पानी की बोतल खरीदी।
दुकानदार ने पानी के बोतल के 25 रुपये मांगे जबकि बोतल पर कीमत 20 रुपये लिखी थी। पर्यटकों ने कहा कि वह पांच रुपये क्यों अधिक ले रहा है तो दुकानदार ने कहा कि ठंडी बोतल पांच रुपये अधिक पर ही मिलेगी।
इस पर उनमें कहा सुनी हो गई जो मार पिटाई में बदल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटकों ने चार दुकानदरों को लोहे की राड से इतना पीटा की उनकी हालत गंभीर हो गई। आरोप यह भी है कि पर्यटकों ने दुकानदारों को मरा समझकर छोड़ा था।