फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Latest News: Vehicle Entry Ban on Mall Road After Five PM

मसूरी जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, अब माल रोड पर शाम पांच बजे के बाद वाहनों की एंट्री बंद

Mon, 04 Jan 2021 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 08:13 PM IST
सार

  • नगर पालिका में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, पार्किंग संचालकों को लगानी होगी रेट लिस्ट 

विज्ञापन
Mussoorie Latest News: Vehicle Entry Ban on Mall Road After Five PM
मसूरी माल रोड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप मसूरी की माल रोड पर घूमना चाहते हैं तो आपको शाम पांच बजे से पहले शहर में एंट्री करनी होगी। इसके बाद कोई भी वाहन माल रोड पर प्रवेश नहीं करेगा। यह निर्णय सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सभासदों व पुलिस प्रशासन की बैठक में लिया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी पार्किंग संचालक अपनी रेट लिस्ट भी अनिवार्य रूप से लगाएंगे। 

विज्ञापन


नगर पालिका में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि माल रोड पर पांच बजे के बाद इमरजेंसी सेवा के अलावा किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तहर से प्रतिबंधित रहेगा। माल रोड के अंदर और बाहर जो भी पार्किंग हैं उसमें पांच बजे से पहले वाहन जा पाएंगे, लेकिन सभी पार्किंग संचालकों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगानी होगी। इसके अलावा अनावश्यक रूप से दौड़ रहे दोपहिया व जगह जगह खड़े वाहनों पर भी सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर कोतवाल से ऐसे वाहनों के खिलाफ  कार्रवाई करने को कहा है। नगर पालिका सभासद प्रताप पंवार, जसवीर कौर, दर्शन रावत, कुलदीप रौछेला ने भी पांच बजे के बाद माल रोड पर वाहनों की रोक का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि किसी भी वाहन को पांच बजे के बाद माल रोड पर प्रवेश नहीं मिलेगा। माल रोड के बाहर पालिका की स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। शनिवार और रविवार को अगर स्मार्ट पार्किंग में जगह नहीं मिलेगी तो वाहनों को माल रोड के अंदर पार्किंग में भेजा जाएगा। 

मसूरी-झड़ीपानी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान

मसूरी-झड़ीपानी बस सेवा पिछले दस माह से बंद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही टिहरी, चंबा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने परिवहन सचिव को पत्र लिखकर बस सेवा दोबारा शुरू कारने की मांग की है।

परिवहन सचिव को लिखे पत्र में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते देहरादून-झड़ीपानी-मसूरी और देहरादून-चंबा बस सेवा पिछले दस माह से बंद है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कई बार बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्रीय निवासियों सहित नौकरी पेशा लोगों और छात्रों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, झड़ीपानी निवासी प्रेरणा भंडारी ने बताया कि वह मसूरी से देहरादून कॉलेज जाती हैं, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारण उनको चूनाखाला या कोल्हूखेत तक पैदल जाना पड़ता है। 

वहीं, इस सबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि कोविड-19 के चलते इस रूट पर सवारियां नहीं मिल रही थीं। इसलिए बस संचालन बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि बस सेवा का जल्द संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed