फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie-Kampti road remained closed for 11 hours due to debris

Dehradun News: मसूरी-कैंपटी मार्ग मलबा आने से 11 घंटे रहा बंद

Thu, 14 Sep 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie-Kampti road remained closed for 11 hours due to debris
मसूरी बैंड और गश्ती बैंड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (मसूरी-कैंपटी मार्ग) पर मंगलवार रात मलबा और बोल्डर आ गए। जिससे रात आठ बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक करीब 11 घंटे हाईवे बंद रहा। जिससे यमुनोत्री और रंवाई घाटी जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

एनएच 707 ए के एई मनोज राठौर ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे मसूरी बैंड और गश्ती बैंड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और बोल्डर आ गए। जिससे मार्ग पूरी रात बंद रहा। बुधवार सुबह सात बजे जेसीबी से मलबा और बोल्डर हटाए जाने के बाद यातायात बहाल किया गया। मंगलवार की रात हाईवे पर लगातार मलबा और बोल्डर गिरते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। बुधवार सुबह सात बजे मलबा हटाया गया। मौके पर दो जेसीबी मशीन खड़ी की गई हैं। थानाध्यक्ष कैंपटी अमित शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस के जवान भी तैनात हैं। राजमार्ग पर मलबा आने पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed