{"_id":"616a579c3ffd7d126d196974","slug":"mussoorie-itbp-academy-convocation-today-38-assistant-fighter-medical-officers-join-mainstream","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसूरी आईटीबीपी अकादमी: दीक्षांत समारोह आज, 38 सहायक सेनानी मेडिकल अधिकारी मुख्यधारा में शामिल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी आईटीबीपी अकादमी: दीक्षांत समारोह आज, 38 सहायक सेनानी मेडिकल अधिकारी मुख्यधारा में शामिल, तस्वीरें
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। महानिदेशक संजय अरोरा पासिंग दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली।
शनिवार को आईटीबीपी अकादमी के दीक्षांत समारोह में 38 सहायक सेनानी मेडिकल अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए। आईटीबीपी अकादमी मसूरी के सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा ने बताया कि 16 अक्तूबर को आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउंड में मेडिकल अधिकारियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें 38 मेडिकल अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए, जिन्हें दीक्षांत समारोह के बाद आईटीबीपी के विभिन्न यूनिटों में सेवा के लिए तैनात किया जाएगा। दीक्षांत समारोह सुबह नौ बजे से आयोजित हुआ।
इस बैच में केरल राज्य से सात, आंध्र प्रदेश और पंजाब के छह-छह, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन, हरियाणा और दिल्ली के दो-दो और झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, जम्मू एवं कश्मीर, तमिलनाडू, बिहार एव मध्य प्रदेश के एक-एक चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।
2 of 5
आईटीबीपी पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण के बीच में ही इन चिकित्सा अधिकारियों को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर, नई दिल्ली में कोविड-19 ड्यूटी के लिए भी तैनात किया गया था। इस सेवा के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों को महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
3 of 5
आईटीबीपी पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
महानिदेशक संजय अरोरा ने युवा अधिकारियों को आईटीबीपी बल के गौरवशाली इतिहास और अनुशासन के उच्च मानकों के बारे में याद दिलाया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान हिमालय में ऊंचाई वाली सीमाओं की रक्षा के अलावा, बल सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है, चाहे वह आंतरिक सुरक्षा हो, आपदा प्रबंधन हो या कोई अन्य ड्यूटी आईटीबीपी ने हमेशा उम्मीदों से परे कार्य को निष्ठा से पूरा किया है। उन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ चुने गए प्रशिक्षु अधिकारी को भी बधाई दी और उन्हें विजेता ट्रॉफियों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईटीबीपी पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पुलिस के आईजी पुष्पक ज्योति के पुत्र डॉ. अधिरथ ने आईटीबीपी में शामिल होकर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। अधिरथ आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी बने हैं। आईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि बेटे के आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल होने पर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि देश सेवा से बेहतर कोई विकल्प नहीं हैं। इस दौरान डॉ. अधिरथ ने अपने पिता और आईजी पुष्पक ज्योति को सैल्यूट किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
5 of 5
आईटीबीपी पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए सहायक कमांडेंट चिकित्साधिकारी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले डॉ. सागरदीप ग्रेवाल ने कहा कि हमारे परिवार के लोग पुश्तैनी तौर पर फौज में रहे हैं। मुझे भी आईटीबीपी ज्वाइन करने का सौभाग्य मिला है। ग्रेवाल ने बताया कि पासिंग आउट परेड (पीओपी) के मौके पर मेरे पिता ने उपहार स्वरूप मुझे प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मिले मेडल सहित पांच पीढ़ियों के मेडल दिए। सागरदीप ग्रेवाल के पिता कर्नल ग्रेवाल ने कहा कि 1896 से हमारे परिवार के लोग फौज में हैं। उनके पिता को 1971 और 1965 में अवार्ड मिले थे, उनको भी विशिष्ट सेवा मेडल मिला है। बेटे के आईटीबीपी में शामिल होने पर परिवार के लिए गर्व का दिन है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।