{"_id":"f05862bc41c617d8437255de2836d60e","slug":"mussoorie-is-safe-hopes-aroused-in-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित है मसूरी, कारोबारियों में जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित है मसूरी, कारोबारियों में जगी उम्मीद
अमर उजाला/शूरवीर सिंह भंडारी, मसूरी
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में केदारघाटी में आई जलप्रलय के बाद यह पहला मौका है जब वाइनवर्ग स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह के जरिये राज्य की प्रमुख पर्यटन स्थली मसूरी में देश-विदेश के सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन
यह आयोजन राज्य के पर्यटन पर छाए सन्नाटे को तोड़ने में मददगार होगा। राज्य सरकार आपदा के बाद प्रदेश से मुंह मोड़ चुके सैलानियों को रिझाने के लिए टीवी चैनलों और अखबारों में विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च चुकी है।
विज्ञापन
125वीं सालगिरह मनाने आए
इसके बाद भी करीब चार महीने में उतने सैलानी नहीं पहुंचे जितने एक स्कूल की 125वीं सालगिरह मनाने आए। देश के विभिन्न राज्यों के साथ कई देशों से करीब दो हजार लोग यहां आए थे। यह आयोजन यहां होटल व्यवसाय से लेकर हर छोटे-बड़े काम काम करने वालों के लिए फायदेमंद रहा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं कारोबारी
उत्तराखंड पर्यटन विकास सलाहकार परिषद के सदस्य और उत्तराखंड होटल एसोसियेशन के प्रवक्ता संदीप साहनी का कहना है कि वाइनवर्ग ऐलन स्कूल के 125वें सालगिरह में देश-विदेश से आए लोगों के माध्यम से राज्य सरकार की छवि आपदा के बाद अच्छी गई है। मसूरी सुरक्षित पर्यटक स्थल है।
इस आयोजन का पर्यटन को लाभ मिलेगा। व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि पूरे प्रदेश को इसका लाभ हुआ है। अब टूरिज्म बढ़ेगा।