{"_id":"b1ab2e53ddb6a2e128c4d2c556732544","slug":"muslim-community-will-be-develop","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सरकार में होगा मुसलमानों का विकास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी सरकार में होगा मुसलमानों का विकास'
अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Sun, 25 May 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीर अहमद कादरी ने कार्यकारी प्रदेश संयोजक राव शमशाद और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को पिरान कलियर पहुंचकर साबिर साहब की मजार पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने तथा राज्य में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत की तमन्ना पूरी होने पर उन्होंने चादर पेश की। दोपहर बाद पिरान कलियर पहुंचे भाजपा नेताओं ने देश की खुशहाली और अमन शांति की कामना करते हुए जियारत की।
विज्ञापन
मुसलमानों की हितैषी है भाजपा
इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कादरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में बनने वाली सरकार देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएगी।
कहा कि जो लोग भाजपा की सरकार के बारे में मुसलमानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें शीघ्र ही पता चल जाएगा कि भाजपा वास्तव में मुसलमानों की हितैषी है।
विज्ञापन
मुसलमानों के हित में होगे काम
राव शमशाद ने कहा कि मोदी सरकार में मुसलमानों के हित में सबसे ज्यादा काम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आज तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं।
कादरी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राव काले खां को काफी समय पहले पद से हटाया जा चुका है, पद के नाम का दुरुपयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।