फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   muslim agree on cow will be national animal.

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मुस्लिम समाज राजी

Tue, 16 Jun 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
muslim agree on cow will be national animal.

हिंदू समाज की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग का मुस्लिम समाज ने समर्थन किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर की मुस्लिम अमन कमेटी ने इस मांग के समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

मुस्लिम समाज के लोगों कहा कि आदिकाल से गाय हिंदू भाइयों के लिए पूजनीय रही है। इस बात के भी प्रमाण है कि गाय का दूध, गोबर, मूत्र से अनेक फायदे हैं। ऐसी स्थिति में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गाय की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने और गोहत्या पर सजा का प्रावधान करने की मांग की।
विज्ञापन

गाय को बिक्री के बजाय गौशाला में दान किया जाए

muslim agree on cow will be national animal.

गाय को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि गाय को बिक्री के बजाय गौशाला में दान किया जाए।

प्रत्येक जिले में सरकारी खर्च पर गौशाला बनाई जाए। जिस किसी स्लाटर हाउस में गाय को काटा जाता हो उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाकर लाइसेंस रद्द किया जाए।

इस मौके पर मुस्लिम अमन कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अहमद, कय्यूम अंसारी, मोहसिन, आसिम, अख्तर, सद्दाम, मोहम्मद शरीफ, दीपक घोष, यामीन, राशिद अहमद, वशी बेग, सोनू खान, अन्नू बेग, परवेज खान, विक्की बेग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed