फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder on diwali night.

दिवाली की रात सही साबित हुआ मां-बेटी का डर

Mon, 27 Oct 2014 12:14 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Oct 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
murder on diwali night.

कारोबारी जय सिंह की पहली पत्नी कुलवंत कौर और उनकी गोद ली बेटी हरजीत कौर ने रिश्ते में सौतेले हरमीत सिंह के गलत इरादों को पहले ही भांप लिया था।

विज्ञापन


रिश्तों के बीच नफरत की दीवार
उन्होंने कई बार खतरे की आशंका भी जताई, लेकिन जय सिंह इसे वहम कहकर टालते रहे। डर इतना था कि वे उसके कमरे में भी अकेले नहीं जाते थे। दिवाली की रात मां और बेटी का यह डर सही साबित हुआ।
विज्ञापन


हरमीत ने जय सिंह पर चाकू से इतने वार किए कि उन्हें अपनी गलती का अहसास करने का मौका भी नहीं मिला। रिश्तों में नफरत की दीवार तो जय सिंह की दूसरी शादी के खुलासे के साथ ही खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी फजीहत से बचने के लिए जय सिंह ने दूसरी पत्नी को भी घर में रखने की इच्छा जताई थी, लेकिन पहली पत्नी कुलवंत कौर तैयार नहीं हुईं।

वंश चलाने का तर्क देकर जय सिंह दूसरी पत्नी से हुए बेटे हरमीत सिंह को नौ साल पहले कानूनी रूप से घर लाने में कामयाब तो हो गए, लेकिन उनका परिवार उसे स्वीकार नहीं कर पाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सौतेली मां कुलवंत कौर और बहन हरजीत कौर को डर था कि हरमीत उन्हें मार सकता था। दोनों उसके कमरे में भी अकेले नहीं जाती थीं। यही वजह थी कि हरमीत के आने-जाने के लिए बाहरी गली का रास्ता रखा गया था।

डर का अंदाजा इस बात भी लगाया जा सकता है कि हरमीत एक बार हरजीत की ससुराल यमुनानगर भी पहुंच गया था, लेकिन हरजीत ने पति को उसके साथ यह कहकर अकेले नहीं सोने दिया कि उस पर कोई विश्वास नहीं है, वह कुछ भी कर सकता है।

मां-बेटी ने जय सिंह और दूसरे रिश्तेदारों के सामने भी खतरे की बात कहीं थी। पिता ने कभी उनकी आशंका को तवज्जों नहीं दी। एसपी सिटी अजय सिंह ने भी माना कि मां-बेटी ने यह आशंका कई बार जाहिर की, लेकिन जय सिंह को यह नहीं लगता था।

दूसरी बीवी के परिवार के बयान दर्ज

कत्ल कर दिए गए कारोबारी की तलाक शुदा बीवी अनिता, उसके पुत्र पारस और पहले पति के बेटे हनी को बहाने से सहारनपुर से दून लाई। पुलिस ने हरमीत सिंह को बीमार बताया था। यह सुनकर तीनों पुलिस के साथ यहां आ गए थे।

पुलिस उनसे कई दौर की बातचीत कर चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था, क्योंकि जांच में अभी तक किसी भी लिहाज से उनका कोई रोल नहीं पाया गया है।


उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। बयान दर्ज कर उन्हें वापस भेज दिया गया।

निकलवा दी थी खिड़की की चटखनी
हरमीत सिंह की हरकतों को लेकर जय सिंह परिवार काफी तनाव में था। पुलिस की माने तो कभी-कभी जय सिंह खुद को अपने कमरे में बंद कर लेता था। दरवाजे खुलवाने के लिए काफी कसरत करनी पड़ती थी।

यही वजह थी कि कमरे की चटखनी तक निकलवा दी गई थी। एसपी सिटी अजय सिंह के मुताबिक पिता बेटे हरमीत को बाला जी भी ले गए थे। पलटन बाजार के एक दुकान ने यह भी बताया कि पिता जल्द ही उसे हरियाणा में एक धर्मगुरु के पास ले जाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed