फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder of petrol pump owner becomes blind murder case

Dehradun News: ब्लाइंड मर्डर केस बनी पेट्रोल पंप मालिक की हत्या

Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Murder of petrol pump owner becomes blind murder case
I
विज्ञापन

IIनौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे बदमाश, 27 दिसंबर को हुई थी हत्या
I
I
I
पेट्रोल पंप मालिक जाेगेंद्र हत्याकांड की गुत्थी नौ दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। इसके चलते यह ब्लाइंड मर्डर केस बनता जा रहा है। पुलिस हत्याकांड के बाद से ही दावा कर रही थी कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा लेकिन यह दावे अब तक धरातल पर दिखते नजर नहीं आ रहे हैं।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला रोड निवासी पेट्रोल पंप मालिक जोगेंद्र की 27 दिसंबर की रात घर के अंदर बने दफ्तर में घुसकर तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश कैद हो गए थे। पुलिस ने तीन बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चार अलग-अलग टीमें हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थीं।
विज्ञापन

I
Iपुलिस उसी दिन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा करती आ रही है लेकिन नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक की पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का एक भी सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में शहर में चर्चा शुरू हो गई है कि यह केस ब्लाइंड मर्डर बनता रहा है। पुलिस के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसीसीटीवी कैमरे भी नहीं आए काम
I
I
I
Iहत्याकांड के बाद से ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही थी। यहां तक की पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन यह कैमरे भी पुलिस के लिए काम नहीं आ पाए। पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर भी अब तक पता नहीं चल पाया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed