{"_id":"5c8f1247bdec2213ed0cb6c5","slug":"murder-in-dehradun-vasant-vihar-shuklapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः वसंत विहार के शुक्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादूनः वसंत विहार के शुक्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर
Mon, 18 Mar 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के वसंत विहार में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर पांच गोलियों के निशान हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वसंत विहार के शुक्लापुर में जय करण रौतेला निवासी मोहनपुर देहरादून को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतक प्रॉपर्टी डिलर था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कत्ल की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटना देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच बताई जा रही है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी थी। बताया गया कि मृतक की कार बदामद की जा चुकी है।
विज्ञापन