फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in dehradun

नकरौंदा डकैती-हत्याः परिजनों जाम किया हाईवे

Sun, 14 Sep 2014 11:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Sep 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder in dehradun

देहरादून के नकरौंदा में डकैती और हत्या के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम पूरा हो गया, लेकिन पुलिस खाली हाथ है।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से हरिद्वार हाईवे जाम
इससे गुस्साएं अंकित के परिजनों ने रविवार को सुबह 10 बजे से हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया है। मुख्यमंत्री के अल्टीमेटम के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। दोपहर साढ़ें तीन बजे बात खबर लिखने तक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस प्रदर्शन के मद्देनजर ऋषिकेश के ट्रैफिक को रायपुर और हरिद्वार के ट्रैफिक को दुधली डाइवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 सितंबर को रायपुर थाना क्षेत्र के नकरौंदा स्थित सैन्य कालोनी निवासी सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर घुसे डकैत उनके बेटे अंकित (24) की हत्या कर नकदी और गहने लूट ले गए थे।


घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घेर लिया था। तब एडीजी राम सिंह मीणा ने वारदात के खुलासे के लिए तीन दिन का समय मांगा था।

वहीं गुरुवार को लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया तो मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीजीपी बीएस सिद्धू को 36 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया था।

अल्टीमेटम का असर था कि इसी दिन रात को एडीजी राम सिंह मीणा ने जिला पुलिस की बैठक ली और पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन, अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed