{"_id":"a09626007c1e10cc12c04a38427288c3","slug":"murder-in-dehradun-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों की तलाश को सीएम ने दिए 36 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों की तलाश को सीएम ने दिए 36 घंटे
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से उतरी उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य सचिव से बात कर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
डकैती और हत्या की गुत्थी 36 घंटे में सुलझाने के निर्देश
कई घटनाएं तो पुलिस में मुखबिर सिस्टम के खत्म होने की तरफ इशारा कर रही हैं। बिगड़ी कानून व्यवस्था मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी हमलावर है। सीएम ने राजधानी में विगत दिवस हुई डकैती और हत्या की गुत्थी 36 घंटे में सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
अपराधों की बाढ़ ने मुख्यमंत्री को भी असहज कर दिया है। विधानसभा के पिछले सत्र में कानून व्यवस्था का मामला खूब उछला था। राजधानी में बुधवार को हुई हत्या व डकैती ने सरकार को भी हिला दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह ही सीएम ने पहले तो फोनकर गृह विभाग के अफसरों की क्लास लगाई और बाद में मुख्य सचिव सुभाष कुमार से नाराजगी जताई। सीएम के कड़े तेवरों के बाद मुख्य सचिव ने डीजीपी बीएस सिद्धू को फोन किया तो उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली।
विज्ञापन
दरअसल, डीजीपी बुधवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा को दूरभाष पर अपराध की रोकथाम के आदेश दिए। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने खुद माना कि पुलिस पर बड़े अफसरों का कंट्रोल ढीला हो गया है।
क्राइम रेट बढ़ने को पश्चिमी यूपी से सटा होने हवाला देते हैं, लेकिन हाल फिलहाल ही क्राइम की घटनाएं ज्यादा क्यों हो रही हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन यदि हालात नहीं सुधरे तो अब कार्रवाई होगी। देहरादून में कई पुरानी वारदातें अनसुलझी हैं, रोज इनमें नई जुड़ रही हैं।
रुड़की के जिस ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस सम्मानित हुई उसमें मुख्य अभियुक्त हत्थे ही नहीं चढ़ा। यूएसनगर में मार्च में सिडकुल में 15 लाख की लूट और हत्या रहस्य बन गई।
यह गंभीर बात है कि राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं हो रही है। मैंने डीजीपी को हिदायत दी है कि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाए और 36 घंटे के भीतर देहरादून में हुई घटना का खुलासा होना चाहिए।
- हरीश रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
देहरादून की मुख्य घटनाएं
पिछले महीने मोथरेवाला में डकैती, अगले दिन इसी क्षेत्र में दिन दहाड़े लूट
बुधवार को कृषि अधिकारी के बेटे की हत्या व घर में लूट
चोरी की दर्जनों घटनाएं, प्रमुख सचिव गृह खुद ही उतरे थानों का निरीक्षण करने
हरिद्वार की मुख्य घटनाएं
पिछले महीने रुड़की जेल के सामने ट्रिपल मर्डर केस
रुड़की क्षेत्र में एक महीने में कुल सात मर्डर
रुड़की व आस पास के क्षेत्रों में एक महीने में लूट की सात घटना
दुराचार के प्रयास केदस मामले सामने आए, चेन स्नेचिंग बढ़ गई
यूएसनगर की मुख्य घटनाएं
चार दिन पहले एक युवक व एक युवती की सिरकटी लाश मिली
काशीपुर के कुंडा में डबल मर्डर हुआ था,
खटीमा में पिछले महीने एटीएम से 24 लाख की लूट
नैनीताल जनपद का हाल
पिछले महीने रामनगर में एक युवती व ठेकेदार की हत्या
फेसबुक पर कमेंट करने वाले भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद बवाल
गणेश महोत्सव के दौरान दो समुदायों में मारपीट, पथराव। 14 गिरफ्तार
प्रदेश में इस समय कानून का राज खत्म हो चुका है। राजधानी में दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं होना यह दर्शाने के लिए काफी है कि यहां सरकार नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस राज में प्रदेश में आम जन सुरक्षित नहीं है तो फिर इस पुलिस प्रशासन के होने का भी क्या फायदा है।
- तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष