{"_id":"5ddd575f8ebc3e5498578f5a","slug":"murat-ram-sharma-becomes-chairman-of-sc-st-commission-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरत राम शर्मा बने एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष, जीएस मर्तोलिया उपाध्यक्ष मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरत राम शर्मा बने एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष, जीएस मर्तोलिया उपाध्यक्ष मनोनीत
Wed, 27 Nov 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
मूरत राम शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
उत्तराखंड सरकार ने मूरत राम शर्मा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा आयोग में अभी तक उपाध्यक्ष पद का दायित्व देख रहे थे। सरकार ने उन्हें प्रमोट कर आयोग की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन
उनके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जीएस मर्तोलिया को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मर्तोलिया कपकोट, बागेश्वर के रहने वाले हैं। संयुक्त सचिव गोपन ओमकार सिंह के मुताबिक मनोनयन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर शर्मा को राज्यमंत्री स्तर के दर्जे की सुविधाएं अनुमन्य होंगी। वे देहरादून जनपद के चकराता से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन