{"_id":"5d4a6aea8ebc3e6d1767026d","slug":"munna-bhai-arrested-in-ssc-examination-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में बैठा मुन्नाभाई और असली परीक्षार्थी गिरफ्तार, एक परीक्षार्थी मोबाइल चलाते पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में बैठा मुन्नाभाई और असली परीक्षार्थी गिरफ्तार, एक परीक्षार्थी मोबाइल चलाते पकड़ा गया
Wed, 07 Aug 2019 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलाज संस्थान में एसएससी की परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी को असली परीक्षार्थी के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दोनों का चालान कर दिया। मंगलवार को एक छात्र को परीक्षा के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने के आरोप में भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
तुलाज संस्थान के कुलसचिव पवन कुमार चौबे ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संस्थान में सोमवार को एसएससी की परीक्षा थी। इसी दौरान फ्लाइंग टीम ने प्रवेशपत्रों की चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी को फोटो का मिलान न होने पर पकड़ लिया। पूछताछ में पटना बिहार निवासी दीपक कुमार का कहना था कि वह अपने मित्र प्रवीण निवासी खरखौदा सोनीपत के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
प्रवीण को बुलाकर इसकी पुष्टि भी कराई गई। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ नरेन्द्र गहलावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया है। उधर, हरियाणा निवासी मनदीप को परीक्षा के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन