मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: अब राठी के गुर्गों पर पुलिस और खुफिया विभाग की निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के मुन्ना बजरंगी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद अब जिला पुलिस सतर्क हो गई है।
घटना के बाद से कहीं क्षेत्र में राठी के गुर्गों सक्रियता न बढ़ जाए, इसे लेकर खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। मुखबिरों की सूचना पर क्षेत्र में फैले राठी के गुर्गों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस गुर्गों पर शिकंजा नहीं कस पाती है तो आने वाले समय में राठी मजबूती से पैर जमाने की कोशिश करेगा।
गौरतलब है कि विगत सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बागपत जेल में ही कुख्यात सुनील राठी ने पूर्वांचल के डॉन माफिया मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पीएचक्यू से उत्तराखंड जेल प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुनील राठी के गुर्गों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
अब फिर से राठी गैंग के सक्रिय होने की आशंका
बताया जाता है कि सुनील राठी के गुर्गें हरिद्वार और रुड़की में प्रापर्टी और रंगदारी के व्यापार को खड़ा करने में जुटे हैं। लेकिन पिछले दिनों रुड़की में एक चिकित्सक से रंगदारी मांगे जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुनील राठी की मां राजबाला को बागपत से गिरफ्तार कर काफी हद तक शिकंजा कस दिया था।
वहीं दूसरी ओर, जेल में बंद सुनील राठी के करीबी कुख्यात देवपाल राणा की रुड़की रामनगर कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। एक साथ दो घटनाओं के बाद से माना जा रहा था कि अब राठी का दबदबा कम हो जाएगा। लेकिन अब बागपत में सुनील राठी की ओर से हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद से अब फिर से राठी गैंग के सक्रिय होने की आशंका जता है।
सूत्रों की माने तो पीएचक्यू की ओर से मिले दिशा निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राठी के गुर्गों पर निगाह गड़ा ली है। साथ ही खुफिया विभाग को भी पल-पल की खबर देने के लिए लगाया गया है।