{"_id":"657f4539c00bb9026b0c2437","slug":"multipurpose-camp-was-organized-in-gram-panchayat-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-309631-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं : सहदेव पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं : सहदेव पुंडीर
विज्ञापन
Iमिसरास पट्टी और कांसवाली कोठरी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजितI
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी और कांसवाली कोठरी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में पहुंचे विधायक सहदेव पुंडीर ने विभागीय कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसेवा का एक महायज्ञ है। कहा कि हर व्यक्ति को यात्रा से जुड़ना चाहिए।
शिविर में पशुपालन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मत्स्य आदि विभागों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
इस दौरान खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, दीवान सिंह पुंडीर, प्रियंका, अंजली, विद्या सागर, पंकज नौटियाल, मनोज, सपना नेगी, मनोज, सुमित आदि मौजूद रहे।