बगावत करने के लिए एनडी को उकसा रहे मुलायम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी अगर नैनीताल संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो समाजवादी पार्टी उनके साथ होगी।
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
तिवारी ने रविवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से लखनऊ में मुलाकात की। तिवारी की ओर से दावा किया गया है कि मुलायम सिंह ने कहा है कि अगर वह किसी भी रूप में चुनाव लड़ते हैं तो समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नहीं लड़ेगा।
मुलायम सिंह ने तिवारी से की मुलाकात
तिवारी के विशेष कार्याधिकारी भवानी दत्त भट्ट ने बताया कि रविवार शाम मुलायम सिंह यादव तिवारी से भेंट करने पहुंचे।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह कहा कि मैं, मेरा परिवार और पार्टी तिवारी जी के हर निर्णय के साथ हैं। उन्होंने तिवारी का कद दलगत राजनीति से ऊपर बताया।
मुलायम सिंह से हुई मुलाकात के दौरान तिवारी के पुत्र रोहित शेखर और उनकी माता डॉ. उज्जवला भी मौजूद थीं।
आलाकमान जो भी फैसला लेगा मान्य होगा
तिवारी चुनाव लड़ेंगे या नहीं लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार काफी पहले घोषित कर दिया था।
काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सरदार अवतार सिंह मंगलवार को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
ऐसे में साफ है अगर तिवारी चुनाव लड़ते हैं और सपा उन्हें समर्थन देती है तो अवतार सिंह को अपना नाम वापस लेना होगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान का कहना है कि पार्टी आलाकमान जो भी फैसला लेगा मान्य होगा।
परिवारवाद को बढ़ावा
बचदा ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है। इस परंपरा को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पत्नी व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने अपने पुत्र के लिए आगे बढ़ाया।
पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी
उन्होंने व्यंगात्कम लहजे में सवाल दागा कि आखिर नैनीताल से पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के जैविक बेटे रोहित शेखर को टिकट क्यों नहीं दिया जाना चाहिए।