फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mukesh amabani family pray for mumbai indians victory.

मुंबई इंडियंस की जीत के लिए अंबानी फेमिली पहुंची बदरीनाथ

Fri, 22 May 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर, केदारनाथ Updated Fri, 22 May 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
mukesh amabani family pray for mumbai indians victory.

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी मां पूर्णिमा, बेटे हरि अनंत और बहन लता के साथ शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अंबानी परिवार ने बदरीनाथ धाम में अपनी क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की जीत के लिए मनौती मांगी। वे सुबह ग्यारह बजे धाम में पहुंचे और दर्शन कर करीब पौने एक बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी के पुत्र हरि अनंत ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों को आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा में बदरीनाथ धाम के लिए पांच क्विंटल चंदन और एक क्विंटल केसर देने का वायदा किया। वर्तमान में एक क्विंटल चंदन का मूल्य 12 लाख और एक क्विंटल केसर का मूल्य करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन


हरि अनंत ने मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह को बदरीनाथ में यहां-वहां जाने के लिए एक बोलेरो वाहन देने का वायदा भी किया।

बदरीधाम के बाद केदारधाम पहुंची अंबानी फेम‌िली

mukesh amabani family pray for mumbai indians victory.

अंबानी परिवार करीब डेढ़ घंटे तक बदरीनाथ धाम परिसर में रहा। उन्होंने धाम में पहुंचते ही सबसे पहले बदरीनाथ सिंहद्वार में मत्था टेका। इसके बाद बदरीनाथ गर्भ गृह में चल रहे विष्णु सहस्रनाम पाठ में भाग लिया। नीता अंबानी ने धाम परिसर की सीढ़ियों पर बैठे साधुओं को कपड़े दान किए।

केदारधाम में हर संभव सहयोग का वादा
नीता अंबानी शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने पुत्र हरि अनंत, माता पूर्णिमा और बहन लता के साथ मंदिर में मत्था टेका और बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर हरि अनंत ने कहा कि वे यहां अपनी मां के साथ आईपीएल में अपनी क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की जीत की मनोकामना के लिए आए हैं।

श्रीमती अंबानी ने कहा कि वे केदारनाथ धाम के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। आपदा के बाद से धाम में बहुत परिवर्तन हुआ है, जो अच्छा लग रहा है। करीब पौन घंटे धाम में रहने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वे करीब दो बजे लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed