Dehradun: उत्तराखंड ने झंगोरे का MSP तय करने को आयोग के समक्ष रखा पक्ष, बैठक में उत्पादन और क्षेत्रफल पर चर्चा
केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष विजय पाल शर्मा ने फसलों की एमएसपी तय करने को बैठक ली। प्रदेश के कृषि अधिकारियों ने झंगोरे की खेती और उत्पादन पर प्रस्तुतिकरण दिया।
विस्तार
उत्तराखंड ने मंडुवे की तर्ज पर झंगोरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रबी सीजन में उत्पादित फसलों के एमएसपी को लेकर चर्चा की गई।
बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरी क्षेत्र के राज्य उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कृषि अधिकारियों के साथ रबी फसलों की उत्पादन और क्षेत्रफल के बारे में चर्चा की।
ये भी पढे़ं...मासूम की मौत से हर आंख नम: मां की गोद से गिरा दो साल का बच्चा, पानी से भरे गड्ढे में डूबा; महिला बेसुध
उन्होंने कहा कि कृषि लागत को कम करने के लिए किसानों को अच्छी किस्म के बीज, उपकरण, सिंचाई सुविधा के साथ फसल विविधिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उत्तराखंड ने आयोग के समक्ष झंगोरे का एमएसपी तय करने का प्रस्ताव रखा।