फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Child dies due to drowning in a pit filled with water in khatima

मासूम की मौत से हर आंख नम: मां की गोद से गिरा दो साल का बच्चा, पानी से भरे गड्ढे में डूबा; महिला बेसुध

Fri, 05 Jul 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश के बाद सड़कों में जलभराव होने से लोग परेशान है। ऐसे में खटीमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला के गोद से दो साल का बच्चा फिसलकर गड्ढे में जा गिरा। बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Child dies due to drowning in a pit filled with water in khatima
मासूम की मौत से हर आंख नम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा में अपने हाथों से लाडले की जिंदगी फिसलने के बाद से नीतू बदहवास है। वह लगातार कपिल-कपिल पुकार रही है। शुरू-शुरू में तो उसका करुण क्रंदन दूर-दूर तक सन्नाटे को चीर रहा था लेकिन बाद में उसकी यह धीरे-धीरे धीमा होता चला गया। हर कोई मां के विलाप से सहम सा गया।

शीलाबाबा, धूलिया पलिया (पीलीभीत) निवासी नीतू का पति गणेश विश्वास इन दिनों धान रोपाई के लिए कर्नाटक गया हुआ है। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने काफी देर तक तो उसे सूचना नहीं दी। बाद में जब गणेश को फोन कर दुर्घटना के बारे में बताया गया तो वह फोन पर ही रोने लगा। जिस बेटे का माथा चूमकर वह परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ दिन पहले घर से निकला था, अब कभी उसका मुस्कुराता चेहरा नहीं देख पाएगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: काल बनकर सड़क पर दौड़ी गाड़ियां, उजाड़ दिया परिवार; दुष्कर्म के लिए महिलाएं जिम्मेदार, पढ़ें खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिस दौरान कपिल गोद से फिसलकर गड्ढे में गिरा, नीतू ने उसे बचाने के लिए पानी में खूब हाथ पैर मारे। उसने गड्ढे में डूबे कपिल को पकड़कर निकालने के लिए कई प्रयास किए। सफलता नहीं मिलने पर वह मदद के लिए चिल्लाई। मदद करो-मदद करो, मेरे बच्चे को बचा लो... की आवाज सुनकर लोग तो पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और मासूम कपिल की सांसें थम गईं थी। बार-बार अपने कलेजे के टुकड़े का नाम लेते हुए नीतू कह रही है कि उसे क्या पता था कि जिस बच्चे को वह अपने मायके लाई थी उसे दोबारा घर नहीं ले जा पाएगी। मां की हालत देख निशा और भारत भी रोते रहे। इन मासूमों को अभी यह अहसास नहीं हुआ है कि उनका छोटा भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed