{"_id":"573a76824f1c1bf815ac803d","slug":"msby-will-be-in-safe-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी हाथों में नहीं जाएगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी हाथों में नहीं जाएगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 May 2016 07:10 AM IST
विज्ञापन
संबोधित करते सुरेंद्र सिंह नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन स्वास्थ्य विभाग ही करेगा। सरकार बहाल होने के बाद हुई पहली विभागीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इसके संकेत दिए। उन्होंने अगले माह तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर पौने दो लाख का बीमा कवर देने के निर्देश जारी किए। इससे पूर्व राष्ट्रपति शासन के दौरान योजना को निजी हाथों में देने की तैयारी चल रही थी। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्यपाल को सौंप भी दिया था।
विज्ञापन
पिछले वर्ष अप्रैल में शुरू की गई मुख्यमंत्री हरीश रावत की महत्वाकांक्षी योजना पिछले काफी समय से पटरी से उतरी हुई है। कई प्राइवेट अस्पताल योजना के तहत उपचार देने से इंकार कर चुके हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी योजना के क्रियान्वन में दिक्कत हो रही है। अभी योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख 74 हजार परिवारों को 50 हजार रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की व्यवस्था है। सरकार इस योजना के तहत मिलने वाले बीमा कवर को बढ़ाकर पौने दो लाख करने जा रही है। इसके लिए टेंडर भी किए जा चुके हैं, जिसमें 1101 रुपये की प्रीमियम धनराशि को मंजूरी मिली है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कंपनी से बातचीत कर प्रीमियम धनराशि कम करने की बात कहते हुए करार टाल दिया।
विज्ञापन
मंत्री का कहना
विभागीय समीक्षा बैठक में मैंने दो सप्ताह में योजना की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एक जून से संशोधित योजना प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। योजना की परिधि में आने वाले छूटे हुए परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह नेगी, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड