{"_id":"5730c9044f1c1b1616919a2d","slug":"mri-start-again-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में एमआरआई के लिए नहीं पड़ेगा भटकना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में एमआरआई के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे बड़े अस्पताल में एमआरआई के लिए इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिलने लगी है। करीब दो माह से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठप पड़ी एमआरआई सेवा सोमवार से दोबारा शुरू हो गई है। इससे गरीब मरीजों के साथ ही सामान्य मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
करीब दो माह पूर्व राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल की एमआरआई मशीन खराब हो गई थी। मशीन को हालैंड से आने वाली नई मशीन से रिप्लेस किया जाना था। जिसके चलते अस्पताल में एमआरआई सेवा पूरी तरह ठप पड़ गई। इससे बीपीएल व अन्य मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर टेस्ट कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
बीपीएल को मुफ्त है सेवा
बीपीएल को अस्पताल में यह सेवा मुफ्त उपलब्ध है जबकि अन्य मरीजों को साढ़े तीन हजार रुपए शुल्क देना होता है। एमआरआई सेंटर प्रभारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि रविवार को मशीन अस्पताल पहुंच गई। इंस्टॉलेशन के बाद सोमवार से मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 15 एमआरआई किए गए।
विज्ञापन