{"_id":"6396b377a6d86a0b086b5fd6","slug":"mp-bansal-demands-action-from-railway-minister-issue-raised-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राज्यसभा में उठा हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेनों के संचालन बंद करने का मामला, सांसद ने रखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राज्यसभा में उठा हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेनों के संचालन बंद करने का मामला, सांसद ने रखी बात
Mon, 12 Dec 2022 10:55 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:55 AM IST
सार
दून रेल स्टेशन को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से भी जोड़ा जाना बाकी है। सहारनपुर से देहरादून के बीच सीधा रेल संपर्क नहीं है, जिससे देहरादून के लिए ट्रेनों को वाया हरिद्वार आना पड़ता है। इससे समय लगने के साथ ही किराया भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
naresh bansal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में हरिद्वार-देहरादून के बीच कई ट्रेनों का संचालन बंद करने का मामला उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सहारनपुर से देहरादून के लिए रेल लाइन और देहरादून स्टेशन को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
बंसल ने उत्तराखंड में रेल विस्तारीकरण से संबंधित सवालों को उठाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से देहरादून के बीच कई ट्रेनों का संचालन बंद है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दून रेल स्टेशन को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से भी जोड़ा जाना बाकी है। सहारनपुर से देहरादून के बीच सीधा रेल संपर्क नहीं है, जिससे देहरादून के लिए ट्रेनों को वाया हरिद्वार आना पड़ता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबादलों पर शिक्षक बीमार ...पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को नहीं तैयार, विभाग को है अब इनकी तलाश
विज्ञापन
इससे समय लगने के साथ ही किराया भी बढ़ जाता है। इसके अलावा पर्यटक और धार्मिक स्थल चकराता, मसूरी, उत्तरकाशी को रेल लाइन से जोड़ने की जरूरत है। राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि आजादी के बाद भी पहाड़ रेल, फोरलेन और ऑलवेदर रोड से वंचित रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ के लोगों के इस दर्द को समझा है। फोरलेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। ये परियोजनाएं रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार होंगी।
क