रेल मंत्रालय ने पूरा किया काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का सर्वे- अनिल बलूनी
- सांसद बलूनी ने किया था नई लाइन के लिए प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय ने काशीपुर-धामपुर के बीच नई रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सांसद अनिल बलूनी ने इस रेल लाइन के लिए प्रयास किये थे। उनके अनुरोध पर ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सर्वेक्षण का कार्य शुरू करवाया था।
सांसद बलूनी लंबे समय से रेल मार्ग के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को और नजदीक लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इससे पहले बलूनी की कोशिशों से राज्य को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की सौगात मिली थी।
भाजपा सांसद बलूनी ने बताया कि उन्होंने बीते साल अगस्त माह में रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर काशीपुर-धामपुर के मध्य नई रेल लाइन बिछाने की मांग की थी। रेल मंत्री ने उनकी मांग को मानते हुए इस लाइन के सर्वे का निर्देश दिया था, जो अब पूर्ण हो चुका है।
इस रेल लाइन के बनने से देहरादून से काठगोदाम के बीच रेल से दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। यही नहीं इस लाइन के बन जाने से राजधानी देहरादून से हल्द्वानी के बीच रेल यात्रा का समय भी लगभग डेढ़ से दो घंटे कम हो सकता है। वर्तमान में देहरादून-काठगोदाम रेलमार्ग मुरादाबाद, रामपुर ओर बिलासपुर होकर जाता है। रेल मार्ग पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेन को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।
इस रेल लाइन के लिए 1250 करोड़ रुपयों का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और ऐसे विषय और विकास योजनाएं हैं, जिनकी जानकारी वे सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि बलूनी पिछले दिनों ही लंबी बीमारी से लड़कर वापस सक्रिय राजनीति में लौटे है।