फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Movable and immovable property worth Rs 1 crore of professional drug smuggler seized

Dehradun News: पेशेवर नशा तस्कर की एक करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त

Wed, 09 Oct 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Movable and immovable property worth Rs 1 crore of professional drug smuggler seized
I
विज्ञापन

IIएनडीपीएस एक्ट के तहत वित्तीय जांच में सामने आई अवैध संपत्तियां
I
I

I
Iदेहरादून जिले में पहली बार की गई किसी पेशेवर नशा तस्कर की संपत्ति जब्त
I
I
I
Iकोबरा गैंग के पेशेवर नशा तस्कर शिवम गुप्ता की एक करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्तियों को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जब्त किया गया है। गुप्ता को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत उसकी वित्तीय जांच की गई। जांच में उसके पास कई भूखंड भी पाए गए। यह सब उसने अवैध रूप से नशा बेचकर खरीदे थे। देहरादून जिले में पहली बार किसी नशा तस्कर की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज थे। ऐसे में उसे नशा तस्करी में लिप्त रहने के कारण पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत नौ महीने के लिए जिला जेल में निरुद्ध किया गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत उसकी वित्तीय जांच की गई। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के नाम पर 25 लाख रुपये की कीमत का देहराखास में एक प्लॉट, मेहूंवाला माफी में 45 लाख रुपये का एक प्लॉट, 15 लाख रुपये की कीमत के दो प्लॉट, 11 लाख रुपये के तीन वाहन और विभिन्न बैंक खातों में 3.20 लाख रुपये जमा हैं। पुलिस ने रजिस्ट्रार कार्यालय, आरटीओ, बैंक और अन्य विभागों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। अब वह इन संपत्तियों का उपयोग और बेच नहीं सकता है।
विज्ञापन

I
I-------------------
I
Iदो और नशा तस्करों की चल रही वित्तीय जांच
I
Iपुलिस दो और आरोपियों की वित्तीय जांच कर रही है। इनमें अमरकांत अतिवाल उर्फ डोला और मोहसिन राव शामिल हैं। दोनों को भी पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत सुद्धोवाला जेल में निरुद्ध कराया गया है। दोनों आरोपियों को पटेलनगर और रायपुर पुलिस ने पकड़ा था। जल्द ही आरोपियों की वित्तीय जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट विभिन्न विभागों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I-------------
I
I2021 में एसटीएफ ने की थी कार्रवाई
I
Iदेहरादून जिले में वित्तीय जांच के बाद संपत्ति जब्त करने की पहली कार्रवाई है। इससे पहले 2021 में एसटीएफ ने बरेली के नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त कराया था। इनके पास से एक किलोग्राम से भी ज्यादा स्मैक बरामद हुई थी। बरेली के इन तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article