फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountaineering expedition team of Everest winner Bachendri Pal reached Nijmula Valley

Women Trekkers: निजमुला घाटी पहुंचा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का दल, अभियान में 68 साल की महिला ट्रेकर्स

Sun, 19 Jun 2022 04:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Jun 2022 04:29 PM IST
सार

अगस्त माह में दल कारगिल के द्रास सेक्टर में अपना अभियान पूरा करेगा। टीम में अधिकांश 50 से 68 साल के महिला ट्रेकर शामिल हैं। इस 20 सदस्यीय दल का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। लगभग 4977 किलोमीटर लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान दल बेहद कठिन और लंबी दूरी की चढ़ाई वाले ट्रेक पर ट्रेकिंग कर रहा है।

विज्ञापन
Mountaineering expedition team of Everest winner Bachendri Pal reached Nijmula Valley
स्थानीय ग्रामीणों के साथ बछेंद्री पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोहण अभियान दल लार्ड कर्जन रोड से होते हुए रविवार को निजमुला घाटी में पहुंचा। झींझी और पाणा गांव में इस 20 सदस्यीय महिला दल का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रात्रि प्रवास के लिए दल पाणा गांव पहुंचा।

विज्ञापन

 
यह दल सोमवार को क्वांरीपास ट्रेक पर निकलेगा। 90 दिनों की यात्रा पर निकले महिला ट्रेकरों के इस दल ने आठ मार्च को नेपाल के पंगसू पास और बर्मा बॉर्डर से अपना अभियान शुरू किया था। दल नौ जून को बनबसा चंपावत से कपकोट के बदियाकोट होते हुए लार्ड कर्जन रोड से चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में पहुंचा। 
विज्ञापन


दल चमोली के सितेल और कनोल गांव से होते हुए शनिवार को पर्यटन ग्राम रामणी पहुंचा। इस 20 सदस्यीय दल का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। लगभग 4977 किलोमीटर लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान दल बेहद कठिन और लंबी दूरी की चढ़ाई वाले ट्रेक पर ट्रेकिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बाल श्रम करते 45 बच्चों को कराया गया मुक्त, 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

टीम की सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों को बताया कि आगामी अगस्त माह में दल कारगिल के द्रास सेक्टर में अपना अभियान पूरा करेगा। टीम में अधिकांश 50 से 68 साल के महिला ट्रेकर शामिल हैं। टीम की सदस्य सीमा बिस्सा ने लोगों को बताया कि टीम दो माह बाद नेपाल से कठिन बाधाओं को पार कर जब भारत की सरजमीं पर पहुंची तो कई सदस्य भावुक हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed