{"_id":"62aef85b149cd97cab70122f","slug":"mountaineering-expedition-team-of-everest-winner-bachendri-pal-reached-nijmula-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women Trekkers: निजमुला घाटी पहुंचा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का दल, अभियान में 68 साल की महिला ट्रेकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women Trekkers: निजमुला घाटी पहुंचा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का दल, अभियान में 68 साल की महिला ट्रेकर्स
Sun, 19 Jun 2022 04:29 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:29 PM IST
सार
अगस्त माह में दल कारगिल के द्रास सेक्टर में अपना अभियान पूरा करेगा। टीम में अधिकांश 50 से 68 साल के महिला ट्रेकर शामिल हैं। इस 20 सदस्यीय दल का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। लगभग 4977 किलोमीटर लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान दल बेहद कठिन और लंबी दूरी की चढ़ाई वाले ट्रेक पर ट्रेकिंग कर रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के साथ बछेंद्री पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोहण अभियान दल लार्ड कर्जन रोड से होते हुए रविवार को निजमुला घाटी में पहुंचा। झींझी और पाणा गांव में इस 20 सदस्यीय महिला दल का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रात्रि प्रवास के लिए दल पाणा गांव पहुंचा।
विज्ञापन
यह दल सोमवार को क्वांरीपास ट्रेक पर निकलेगा। 90 दिनों की यात्रा पर निकले महिला ट्रेकरों के इस दल ने आठ मार्च को नेपाल के पंगसू पास और बर्मा बॉर्डर से अपना अभियान शुरू किया था। दल नौ जून को बनबसा चंपावत से कपकोट के बदियाकोट होते हुए लार्ड कर्जन रोड से चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में पहुंचा।
विज्ञापन
दल चमोली के सितेल और कनोल गांव से होते हुए शनिवार को पर्यटन ग्राम रामणी पहुंचा। इस 20 सदस्यीय दल का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। लगभग 4977 किलोमीटर लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान दल बेहद कठिन और लंबी दूरी की चढ़ाई वाले ट्रेक पर ट्रेकिंग कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बाल श्रम करते 45 बच्चों को कराया गया मुक्त, 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
टीम की सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों को बताया कि आगामी अगस्त माह में दल कारगिल के द्रास सेक्टर में अपना अभियान पूरा करेगा। टीम में अधिकांश 50 से 68 साल के महिला ट्रेकर शामिल हैं। टीम की सदस्य सीमा बिस्सा ने लोगों को बताया कि टीम दो माह बाद नेपाल से कठिन बाधाओं को पार कर जब भारत की सरजमीं पर पहुंची तो कई सदस्य भावुक हो उठे।