फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountain broke at the mouth of Telgad in Uttarkashi Harshil danger of lake formation

Uttarkashi: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने का खतरा बना, अलर्ट के बीच फिर दहशत का माहौल

Thu, 04 Sep 2025 11:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:45 AM IST
सार

अलर्ट के बीच उत्तरकाशी में एक बार फिर लोगों के बीच दहशत का माहौल है। यहां तेलगाड के मुहाने पर पहाड़ टूट गया है।

विज्ञापन
Mountain broke at the mouth of Telgad in Uttarkashi Harshil danger of lake formation
हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर पहाड़ टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण उसका प्रवाह रुक गया है। वहीं सुबह पहाड़ टूटने से पहले उसमें मलबा ओर पानी बह कर आया। मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण रुके प्रवाह से ऊपर झील बनने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने हर्षिल ओर निचले इलाकों में लोगों को सावधानी पूर्वक रहने ओर अलर्ट रहने को कहा है। वहीं इस घटना से हर्षिल  क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तरकाशी में लगातार बारिश के कारण कई गांवों में भू-धंसाव की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इस स्थिति से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।

विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह रावत ने बताया कि बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के छाटांगा में आधे दर्जन से ज़्यादा घरों के आंगन भू-धंसाव की चपेट में आ गए हैं। लगातार बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोग डर के मारे रात में सो नहीं पा रहे हैं और कई लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। पूरण सिंह रावत ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए तो और भी कई भवन खतरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे 12वें दिन भी बाधित, मकानों और होटलों में दरारें, बदरीनाथ हाईवे पर मलबा बना मुसीबत

मदेश गांव में भी दहशत

वहीं मदेश गांव के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है क्योंकि गांव के आगे और पीछे से भूस्खलन हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार ने बताया कि गांव के नीचे सहायक नदी के कटाव से भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो गांव के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed