फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mothers of meritorious students honored

Dehradun News: मेधावी छात्रों की माताओं को किया सम्मानित

Wed, 15 Oct 2025 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mothers of meritorious students honored
फोटो...
विज्ञापन

चकराता। क्वानू स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 10 व 12 की परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं की माताओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।

समारोह में हाईस्कूल की पांच व इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा में 75 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छह बालिकाओं की माताओं को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने मेधावी छात्राओं की माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बच्चों को दूर रखने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चरण सिंह तोमर, नारायण सिंह, भगत सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, नन्ही सिंह नयाल, प्रियंका देवी, प्रमिला तोमर, विनीता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed