फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Mother was murdered for property

Dehradun News : हरकतों को देखते हुए संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी मां, बेटे ने कर दी हत्या

Thu, 28 Jan 2021 01:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : Mother was murdered for property
सांकेतिक तस्वीर

बेटे की हरकतों को देखते हुए मां उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी। यह बात बेटे को नागवार गुजरी और उसने गला दबाकर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। यह खुलासा मां की हत्या में गिरफ्तार बेटे और बहू ने पुलिस के सामने किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह डालनवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेडकर कॉलोनी में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह सूचना महिला के दामाद ने पुलिस को फोन पर दी थी। उसने अपने साले यानी महिला के बेटे पर शक जताया था। शव को बेटा अंतिम संस्कार के लिए ले ही जा रहा था कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने बेटे जयवीर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जयवीर अपनी मां के कहे में नहीं था। इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह दूसरी महिला (जिसे वह पत्नी बताता है) के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इन्हीं हरकतों से परेशान होकर जयवीर की मां ने उसे संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी थी। रविवार रात को भी मां ने उसे किसी बात पर धमका दिया। इस पर उसने गला दबाकर मां की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed