फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother jumped into the ditch to save son

खाई में गिरा बेटा तो बचाने को कूद पड़ी मां

Wed, 27 Jul 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर) Updated Wed, 27 Jul 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
Mother jumped into the ditch to save son
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड के बागेश्वर में जब एक मां का बेटा खाई में गिरा तो वह उसे बचाने को खुद भी खई में कूद पड़ी।

विज्ञापन


खड़लेख-भनार रोड पर सोमवार शाम दौड़ का अभ्यास कर रहे एक छात्र की खाई में गिरने से मौत हो गई।

बेटे के खाई में गिरने की सूचना पर उसकी मां भी उसे बचाने के लिए खाई में कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

पांव फिसलने से खाई में गिर गया था खगेश

Mother jumped into the ditch to save son

भनार निवासी खगेश (12) पुत्र बलवंत सिंह गांव के हाईस्कूल में नवीं का छात्र है। वह रोज की तरह खड़लेख भनार सड़क में दौड़ने के लिए गया था। उस समय वहां बारिश हो रही थी।

बारिश के कारण उसे सड़क ठीक से नहीं दिखाई दी और पांव फिसलने से खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर खगेश की मां भागीरथी देवी जब अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंची तो बेटे को बचाने के लिए वह भी खाई में कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

ग्रामीण उसे तुरंत तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। ग्रामीणों ने छात्र के परिवारवालों को आर्थिक मदद देने तथा घायल मां का उपचार कराने की मांग प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed