{"_id":"59d472b34f1c1b6e548b5998","slug":"mother-and-son-does-heinous-crime-with-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे कमाने के लिए मां-बेटे ने अपनाया ऐसा घिनौना तरीका, शर्मसार हो गई इंसानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे कमाने के लिए मां-बेटे ने अपनाया ऐसा घिनौना तरीका, शर्मसार हो गई इंसानियत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
sex racket caught in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे कमाने के लिए मां-बेटे ने ऐसा घिनौना तरीका अपनाया कि इंसानियत शर्मसार हो गई। दोनों ने मिलकर कई कई महिला और युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने देहरादून ब्रह्मपुरी में छापा मारकर सैक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया है।
मकान से संचालिका और उसके पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों को बुकिंग कर यहां बुलाया जाता था।
विज्ञापन
मिली थी अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पटेलनगर के ब्रह्मपुरी में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच पड़ताल में इसकी पुष्टि होने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्रह्मपुरी के एक मकान में छापा मारा गया।
पुलिस को देखकर यहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मकान मालकिन और रेकेट संचालिका को उसके बेटे के साथ दबोच लिया।
इसके बाद पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की तीन महिलाओं को मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
ग्राहक के रूप में चंद्रबनी निवासी आजम और मदन लाल निवासी लक्खीबाग को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके से 6450 रुपये की नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है।
पकड़े गए मां-बेटे काफी समय से इस धंधे में लगे थे। कई राज्यों से पीड़िताओं का बुलाकर उन्हें इस्तेमाल किया जाता था।
यह लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों की बुकिंग करते थे। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।