फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother and son does heinous crime with girls

पैसे कमाने के लिए मां-बेटे ने अपनाया ऐसा घिनौना तरीका, शर्मसार हो गई इंसानियत

Thu, 05 Oct 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
mother and son does heinous crime with girls
sex racket caught in dehradun

पैसे कमाने के लिए मां-बेटे ने ऐसा घिनौना तरीका अपनाया कि इंसानियत शर्मसार हो गई। दोनों ने मिलकर कई कई महिला और युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।

विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने देहरादून ब्रह्मपुरी में छापा मारकर सैक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया है।

मकान से संचालिका और उसके पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों को बुकिंग कर यहां बुलाया जाता था।

विज्ञापन

मिली थी अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत

mother and son does heinous crime with girls
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पटेलनगर के ब्रह्मपुरी में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच पड़ताल में इसकी पुष्टि होने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्रह्मपुरी के एक मकान में छापा मारा गया।

पुलिस को देखकर यहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मकान मालकिन और रेकेट संचालिका को उसके बेटे के साथ दबोच लिया।

इसके बाद पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की तीन महिलाओं को मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 

नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला

mother and son does heinous crime with girls
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
ग्राहक के रूप में चंद्रबनी निवासी आजम और मदन लाल निवासी लक्खीबाग को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके से 6450 रुपये की नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पकड़े गए मां-बेटे काफी समय से इस धंधे में लगे थे। कई राज्यों से पीड़िताओं का बुलाकर उन्हें इस्तेमाल किया जाता था।

यह लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों की बुकिंग करते थे। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed