फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother and preborn child dead after treatment by doctors

कैसे कहें इन्हें भगवान! डाक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, एंबुलेंस तक नहीं दी

Thu, 08 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़) Updated Thu, 08 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Mother and preborn child dead after treatment by doctors

कैसे हम इन्हें भगवान कह दें। परिवारजनों का कहना है कि लापरवाही से जच्चा व बच्चा दोनों की मौत हो गई। जब उन्होंने एंबुलेंस मांगी तो वह भी देने से इंन्कार कर दिया। परिवार ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। पढ़ें, पूरी खबर...

विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद स्थित मदकोट का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगू निवासी नारायण राम पांच जून को अपनी गर्भवती पत्नी प्रेमा देवी (24) को मुनस्यारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में उस दिन महिला को भर्ती कर दिया गया, लेकिन छह जून की रात 12 बजे महिला के केस को पेचीदा बताकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नारायण राम के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने उनको एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई। वह रात में निजी जीप से पत्नी को लेकर करीब 2.30 बजे मदकोट पहुंचे। मदकोट पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। नारायण राम के पहले से दो छोटे बच्चे हैं। इस मामले में पीपीपी मोड से संचालित अस्पताल प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने बात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले, सत्र में उठाएंगे मुद्दा

Mother and preborn child dead after treatment by doctors
कांग्रेस विधायक हरीश धामी - फोटो : amar ujala

विधायक हरीश धामी ने गरीब महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। पीपीपी मोड अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

कई बार लोग अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार हर बार मामले को टालती जा रही है। कांग्रेस शासन में एक बार अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने का फैसला भी हो गया था, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed