फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   most easy way to get passport

ये है पासपोर्ट बनवाने का सबसे आसान तरीका, स्टेप बाय स्टेप जानकारी यहां से लें...

Fri, 03 Aug 2018 10:33 AM IST
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
most easy way to get passport
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विदेश जाने के लिए लोगों में क्रेज बढ़ रहा है। इसकी तस्दीक पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे के आंकड़ें कर रहे हैं।

विज्ञापन


देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पिछले दो सालों यह संख्या दो गुनी हो गई है। यहां इस वर्ष अभी तक 66 हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। उधर केंद्र सरकार ने एप जारी कर पासपोर्ट बनवाना आसान कर दिया है। 
विज्ञापन


न्यू रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रदेशभर से हर माह नौ हजार से अधिक पासपोर्ट आवेदन पहुंच रहे हैं। जिनमें से प्रतिदिन 300 लोग पासपोर्ट कार्यालय पहुंच औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने पहुंच रहे लोगों में अधिकतर बेरोजगार युवा हैं, जो रोजगार के लिए विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि कुछ एक युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एप से पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया 

most easy way to get passport
passport app

सबसे पहले पासपोर्ट सेवा एप डाउनलोड करें। एप खुलने पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाएं। अपने पते के आधार पर संबंधित पासपोर्ट दफ्तर का ब्योरा दें। आगे आपसे नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी संबंधी जानकारियां मांगी जाएंगी। दिए गए कॉलम में ये सब भरने के बाद यूनीक लॉगइन आईडी देने को कहा जाएगा। आप यहां अपनी ईमेल आईडी को भी एप के लिए यूनीक लॉगइन आईडी रख सकते हैं। 

पासवर्ड पॉलिसी के तहत हिंट क्वेश्चन भी पूछा जाता है ताकि आपके पासवर्ड भूलने की स्थिति में आप हिंट क्वेश्चन और उसके आंसर से लॉगइन कर सकें। वहीं दिया गया कैप्चा भरने के लिए कहा जाएगा। आगे ईमेल चेक कर आपको अकाउंट सक्रिय करना होगा, जहां पासपोर्ट दफ्तर से आपको वेरिफिकेशन लिंक आया होगा।

लिंक खोलने पर आप सीधे उस वेबपेज से जोड़ दिए जाएंगे, जहां आपसे कंफर्मेशन के लिए लॉगइन आईडी मांगी जाएगी। अब एप बंद कर दोबारा लॉगइन करें। इस बार एग्जिस्टिंग यूजर लॉगइन के विकल्प से यह काम करें। यहां नए पासपोर्ट के आवेदन के लिए पूछा जाएगा जिसके बाद पूछी गई जानकारी मुहैया कराएं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित शुल्क चुकाना होगा जो कि ऑनलाइन भी दिया जा सकेगा। ये सारा काम निपटाने के बाद पूर्वानुमति (अपाइंटमेंट) लें और पासपोर्ट केंद्र जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।

इस एप से आवेदन करने पर अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कंप्यूटर एक्सेस की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी देशभर में 307 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं, जिनमें से 231 पिछले चार वर्षों में खोले गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र हो।

यह हैं बदले हुए नियम 

most easy way to get passport
passport - फोटो : demo

1- अब पासपोर्ट बनवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। सरकार के किसी भी दस्तावेज में दी गई जन्मतिथि मान्य होगी। अनाथालयों के बच्चों की जन्मतिथि वहां के मुखिया द्वारा दी गई तिथि को जन्मतिथि माना जाएगा।
2- साधु संतों के लिए माता पिता की जगह उनके गुरु का नाम ही पर्याप्त होगा। इसके अलावा तलाकशुदा महिलाओं के लिए पूर्व पति का नाम या पूर्व पत्नी के साथ रहने वाले बच्चों का नाम भी देना जरूरी नहीं होगा।

दिए गए पते पर पहुंचेगा पासपोर्ट
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद एक बार पासपोर्ट आफिस जाकर फार्म जमा कराना होगा। उसके बाद पासपोर्ट दिए गए पते पर पहुंच जाएगा। मसलन, आप अगर नैनीताल के रहने वाले हैं और देहरादून में रह रहे हैं तो आपको यहीं फार्म जमा करना है। आपका पासपोर्ट दिए गए पते पर पहुंच जाएगा। पुलिस वेरिफिकेशन भी एप पर ही हो जाएगा। पासपोर्ट सेवा एप से देश के उन लोगों को राहत मिलेगी जिनको पासपोर्ट बनवाने में दिक्कतें आ रही थीं। इस एप में सभी प्रकार की जानकारियां दी गई हैं। इसमें फीस, पासपोर्ट का स्टेटस, सेंटर, एफिडेविट और सभी जरूरी लिंक दिए गए हैं। इस पर पोस्टल डिस्पेच और कॉल सेंटर का ब्यौरा भी है।  

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लांच किया था यह पासपोर्ट एप

most easy way to get passport
सुषमा स्वराज

गत 26 जून को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘मेक पासपोर्ट फ्रोम होम’ एप लांच किया था। जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ध्यान रहे कि पासपोर्ट सेवा की वही एप डाउनलोड करें, जिसे कॉन्सलर पासपोर्ट एंड वीजा सीपीसी डिविजन ने जारी किया हो। 

ये है प्रक्रिया 
पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करनी पड़ती है। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से किसी एक दिन में उस व्यक्ति को पासपोर्ट केंद्र में आकर अपने प्रपत्र दिखाने पड़ते हैं। इसमें आवेदक को वर्तमान पते का प्रमाण पत्र, जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा दो फोटो साथ ले जानी होती हैं।

आवेदन जमा होने के बाद पुलिस सत्यापन किया जाता है और उसके बाद 5 से 6 दिन में पासपोर्ट आवेदक को उपलब्ध हो जाता है। इसमें नवजात शिशु से आठ वर्ष तक की उम्र का पासपोर्ट 900 रुपये में, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वालों का 1000 और अन्य का 1500 रुपये शुल्क है। नवीनीकरण का 1500 रुपये और तत्काल का 3500 रुपये शुल्क है।  

पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे ज्यादा युवाओं के आवेदन का रहे हैं। अब पासपोर्ट बनवाना भी आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गत 26 जून को ही ‘मेक पासपोर्ट फ्रोम होम’ एप भी लांच किया है। जिससे अब घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।  
- ऋषि अंगरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed