{"_id":"64f63b2836b51ebb7b0bef95","slug":"more-than-700-policemen-will-provide-security-routes-will-be-changed-dehradun-news-c-5-drn1037-237644-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा, बदले रहेंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा, बदले रहेंगे रूट
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 700 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के संबंध में सोमवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान रूट डायवर्जन व्यवस्था भी लागू रहेगी। कोई भी भारी वाहन रिस्पना से होते हुए नहीं गुजरेगा। भारी वाहनों को कारगी से वाया दूधली होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी पुलिसकर्मियों को आचरण संयमित रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि किसी के आचरण को लेकर शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विधानसभा के गेट पर चेकिंग व्यवस्था को मजबूत रखने को कहा। विधानसभा के बाहर तिराहे से डिफेंस कॉलोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा।
बैरियर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी किसी जुलूस और धरने-प्रदर्शन के दौरान किसी भी अराजक तत्व को भीतर न घुसने दें। बैरियर के बाहर तैनात होने वाले कर्मचारियों को बॉडी प्रोटेक्टर और अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरणों को साथ रखने को कहा गया है। इसके बाद एसएसपी ने विधानसभा के आसपास की गई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
-- --
यह रहेगा पुलिस बल
एएसपी- 07
डीएसपी-14
एसओ और एसएचओ-19
एसआई और एएसआई-155
महिला एसआई-08
हेड कांस्टेबल-88
कांस्टेबल-201
महिला कांस्टेबल-56
पीएसी- 02 कंपनी 02 सेक्शन
क्यूआरटी-02 टीम
सशस्त्र पुलिस गार्द- 05
-- --
यहां रहेंगे बैरियर
- प्रगति विहार
- शास्त्रीनगर
- बाईपास
- डिफेंस कॉलोनी
- विधान सभा तिराहा
-- -
यह है रूट डायवर्जन प्लान
- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का ज्यादा दबाव होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव पर रोका जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर भेजे जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजे जाएंगे।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला रिंग रोड से लाडपुर से सहस्रधारा क्रॉसिंग होते हुए आईटी पार्क से मसूरी जाएंगे।
- मोहकपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर जाने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर, ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
- प्रत्येक संभावित जुलूस केवल बन्नू स्कूल से शुरू होंगे। इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
- जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर बढ़ने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा।
- उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।