फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than 2000 crore Transactions affected by bank strike

उत्तराखंड में नहीं खुले बैंक, 2000 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Aug 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
more than 2000 crore Transactions affected by bank strike

सरकारी बैंकों की अखिल भारतीय हड़ताल से राजधानी की बैंकिंग व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ा। सभी सरकारी बैंक बंद होने से किसी भी तरह का लेन-देन नहीं हो पाया। अनुमान है कि हड़ताल से प्रदेश में दो हजार करोड़ से ज्यादा का लेन देन प्रभाव‌ित हुआ है।

विज्ञापन


वहीं अकेले दून में ही 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे निजी बैंक खुले जरूर लेकिन क्लियरेंस का काम नहीं हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राज्य के 15 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। बताया गया है कि राज्य में दो हजार बैंक शाखाएं पूर्णतया बंद रही।
विज्ञापन


बैंक न खुलने के कारण उद्यमी, व्यापारियों समेत अन्य ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राहक बैंकों में न राशि जमा कर पाए और न ही नगदी निकाल पाए। अनुमान है कि हड़ताल से पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में संसद मार्च होगा

more than 2000 crore Transactions affected by bank strike
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की परेड मैदान में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार का रवैया नकारात्मक है। इसके कारण ही अखिल भारतीय स्तर पर बैंक हड़ताल की गई।

​सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस मसले पर आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत सितंबर में संसद मार्च होगा और तब भी सरकार उदासीन रही तो नवंबर में दो दिन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान चंद्रकांत जोशी, पीआर कुकरेती, हरिओम रेखी, आरके गैरोला, एमएल नौटियाल, जीपी सुंदरियाल ने भी विचार व्यक्त किए।  

 भले ही एक दिवसीय हड़ताल में सरकारी बैंककर्मी शामिल रहे लेकिन उन्हें निजी बैंककर्मियों का नैतिक समर्थन मिला। निजी क्षेत्र के बैंकों में काम का बहुत दबाव और अस्थिरता से प्राइवेट सेक्टर के कार्मिकों रोष है। संगठन के नेता पीआर कुकरेती का कहना है कि जल्द ही निजी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी भी हमारे साथ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed