{"_id":"242b8b68fa8b923faf4769dd41ad347d","slug":"more-doctors-posting-in-hill-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की सेहत सुधारने को जल्द मिलेंगे 22 और डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की सेहत सुधारने को जल्द मिलेंगे 22 और डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 May 2015 06:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से फरवरी माह में चयनित 421 डॉक्टरों की ज्वाइनिंग जारी है। 282 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश स्वास्थ्य विभाग पहले ही कर चुका है, जिसमें 70 फीसदी ज्वाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब विभाग को 22 चिकित्सक और मिलने जा रहे हैं। विभाग ने जल्द ज्वाइनिंग के लिए इन चिकित्सकों को काउंसलिंग के बिना ही तैनाती स्थल आवंटित कर दिए हैं।
फरवरी में हुआ था चयन
बता दें कि 747 चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 421 अभ्यर्थियों का चयन फरवरी में आयोग ने किया था। विभाग ने एक माह पहले 282 चिकित्सकों को तैनाती स्थल आवंटित कर दिया था, जबकि 29 चिकित्सकों के दस्तावेज आयोग को नहीं मिले थे।
विज्ञापन
अब 22 चिकित्सकों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं। इन सभी चिकित्सकों को दुर्गम में तैनाती दी गई है।