{"_id":"696b941df3e86e580303e53c","slug":"morcha-angry-over-not-taking-decision-in-the-interest-of-work-charge-employees-dehradun-news-c-5-hld1006-881000-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वर्कचार्ज कर्मचारियों के हित में निर्णय न लेने पर मोर्चा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वर्कचार्ज कर्मचारियों के हित में निर्णय न लेने पर मोर्चा नाराज
विज्ञापन
- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने जताया सरकार का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वर्कचार्ज कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल न करने से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सरकार का विरोध जताया है।
प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में त्रिवेन्द्र सरकार ने वर्कचार्ज कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया था। जिसका लाभ उस समय सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को मिला भी लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व के निर्णय को बदल दिया। जिससे सभी वर्क चार्ज कार्मिक पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे थे। जो शासनादेश जारी किया गया है, वह कर्मचारी विरोधी है। इससे किसी भी कर्मचारी को लाभ नहीं होगा। जिनको पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा था, वह भी बंद हो जाएगा। उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ जाएगा। उन्होंने मांग की कि तुरंत नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दें नहीं तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।