फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon late by time in uttarakhand

उत्तराखंड में फिर सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार, जानिए कब पहुंचेगा

Fri, 30 Jun 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
monsoon late by time in uttarakhand

देश में मानसून की रफ्तार फिर सुस्त पड़ गई है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा से मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते उत्तराखंड में पहुंचने में अभी भी 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 72 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मानसून पिछले कई दिनों से बिहार से आगे नहीं बढ़ पाया है। तय शेड्यूल के अनुसार मानसून को 15 जून को उत्तर प्रदेश पहुंच जाना चाहिए था।
विज्ञापन


जबकि 21 से 22 जून में मानसून को उत्तराखंड में दस्तक देनी थी। लेकिन यह 10 दिन से ज्यादा पिछड़ गया है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिस्टम बनने की संभावना देखते हुए अगले 72 घंटों में उत्तराखंड पहुंचने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

monsoon late by time in uttarakhand

हालांकि शुक्रवार तक बारिश न होने से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अच्छी बारिश हो रही है।

लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश न होने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। अभी 48 से 72 घंटे का समय और लग सकता है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों के दौरान नैनीताल में सबसे ज्यादा 70 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जौलीग्रांट व हल्द्वानी में 40 और रामनगर, मसूरी, हरिद्वार व लक्सर में 30 मिमी बारिश हुई। 

तापमान-
अधिकतम-28.7
न्यूनतम-22.6

सूर्योदय- सुबह 5.20 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.24 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed