फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon 2020 uttarakhand weather today : heavy rain and storm in dehradun

Uttarakhand Weather : दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, दून में छाया अंधेरा, बारिश के साथ चली आंधी

Mon, 29 Jun 2020 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
monsoon 2020 uttarakhand weather today : heavy rain and storm in dehradun
दून में अंधेरा छाया - फोटो : amar ujala
आज दोपहर तीन बजे बाद राजधानी देहरादून में मौसम का रुख अचानक बदल गया। पहले दून में अंधेरा छाया और फिर बारिश के साथ तेज आंधी चलने लगी। इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही देहरादून सहित पांच जिलों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। प्रदेशभर में तीन जुलाई तक बारिश चलती रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, सोमवार को पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

राजधानी में सोमवार दोपहर तक भारी उमस रही। उमस में जीना मुहाल हो गया। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed