फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2020 in Uttarakhand Latest News: very High Rainfall Warning in five Districts

उत्तराखंड: दोपहर बाद देहरादून में शुरू हुई बारिश, पांच जिलों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

Thu, 25 Jun 2020 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2020 in Uttarakhand Latest News: very High Rainfall Warning in five Districts
- फोटो : फाइल फोटो

आज मौसम विभाग के अलर्ट के बीच राजधानी देहरादून में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया। मानसून पहुंचने के बाद आज राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। विशेषकर पांच जिलों में सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को मानसून ने राज्य के सभी छूटे हुए हिस्सों को कवर कर लिया। इससे पहले मंगलवार को मानसून राज्य के बड़े हिस्से में पहुंच गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर संशय बरकरार, जमी है पांच फीट तक बर्फ, हिम सरोवर भी जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

बुधवार को भी खराब रहा मौसम

मंगलवार को उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद बुधवार को अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा। राजधानी देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं रात से रुक-रुक कर बारिश होती रही।

सुबह करीब दस बजे देहरादून में भी रिमझिम बरसात शुरू हो गई। मसूरी में बारिश से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। बागेश्वर, काशीपुर, रामनगर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, अल्मोड़ा में तड़के से रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, भूस्खलन से यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे कई घंटे बंद रहा। वहीं, गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में दिनभर पत्थर गिरते रहे।

मुनस्यारी के मोहरपानी पोटिंग के पास 50 बकरियां मलबे में दबीं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) उच्च हिमालयी क्षेत्र मोहरपानी पोटिंग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से आए मलबे में 50 से ज्यादा बकरियां दब गईं। घटना मुनस्यारी से 29 किमी दूर और 3100 मीटर की ऊंचाई पर हुई है।

धापा के पूर्व प्रधान मुन्ना ढोकटी और साइपोलू के जगत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम साइपोलू गांव के जगत सिंह, प्रहलाद सिंह, हरीश सिंह, त्रिभुवन सिंह और मनोज सिंह की बकरियां एक चट्टान के आड़ में रुकी थीं, तभी भारी बारिश के कारण पहाड़ से मलबा आकर उनके ऊपर गिरा और मलबे में 50 से ज्यादा बकरियां दब गईं। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि राजस्व की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed