फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2019 First Rainfall in uttarakhand kotdwar killed three youths river water level high

उत्तराखंड: तड़के बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, तीन की मौत, सड़कें बंद, गदेरे उफान पर

Tue, 02 Jul 2019 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 First Rainfall in uttarakhand kotdwar killed three youths river water level high
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मंगलवार तड़के हुई बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। कोटद्वार में मानसून की पहली बारिश से ही गदेरे उफान पर आ गए। वहीं बारिश के पानी में अचानक करंट फैलने से तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कौड़िया और आमपड़ाव के कई घरों में बरसात का पानी भर गया है। लोगों के घरों में लाखों का सामान नष्ट हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


वहीं देहरादून में भी कई जगह पर बारिश से जलभराव हो गया। लोग सुबह से ही घरों से पानी निकालने में लगे रहे। वहीं, ऋषिकेश से उत्तरकाशी मार्ग हिंडोलाखाल में मलबा आने से बंद हो गया। पुलिस के मुताबिक रास्ते को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। भारी वाहनों की एंट्री अभी बंद कर दी गई है। वहीं मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की समेत गढ़वाल के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन यहां बाद में धूप निकलने से फिर उमस और गर्मी होने लगी है। 

प्रदेश में कल से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तीन जुलाई को तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, चार और पांच जुलाई को सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार तीन जुलाई को नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, चार और पांच जुलाई को वर्षा का दायरा बढ़ जाएगा। इस दौरान राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन में लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed