फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monkey tells weather in nainital

नैनीताल में बंदर बता रहे मौसम का हाल

Mon, 23 Dec 2013 12:40 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 23 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
monkey tells weather in nainital

कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग का नहीं, बल्कि यह संकेत नैनीताल में बंदरों और लंगूरों के खाने में आए बदलाव से मिले हैं।

विज्ञापन


सदियों से मानी जाती है यह बात
अनुभव एवं वन्यजीव व्यवहारों के आधार पर डब्ल्यूआईआई वैज्ञानिक और जंगलात के अफसरों का भी यही अनुमान है। उनके अनुसार जब कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका होती है तो बंदर काफी मात्रा में वसा, प्रोटीन से भरपूर बांज के बीज खाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जानश
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि अगर ठंड में खाना कम भी मिले तो उससे जमा फैट से काम चल सके। मौसम में होने वाले बदलावों का संकेत पशु-पक्षी पहले ही भांप लेते हैं। यह बात सदियों से मानी जाती रही है।

ऐसे ही कुछ अनुभव के आधार पर जंगलात भी मौसम का पूर्वानुमान लगाता है। इस बार भीषण ठंड शुरू होने का संकेत बंदरों से मिला है। नैनीताल आदि जगहों जहां बांज के पेड़ हैं, वहां बंदर इन दिनों इसके बीजों को खूब खा रहे हैं।

यह बात वैज्ञानिक भी मानते हैं
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विभाष पांडव कहते हैं कि बंदरों और लंगूरों के बांज के बीजों को ज्यादा खाना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।


पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी

उन्होंने बताया कि बांज के बीजों में वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आदि ज्यादा पाया जाता है। इसे खाकर बंदर आने वाले प्रतिकूल मौसम के लिए तैयारी करते हैं।

पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा

डीएफओ डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि बांज के पेड़ पर बीज नवंबर में आते हैं और दिसंबर तक पकते हैं। इस समय नैनीताल में जहां-जहां बांज के पेड़ हैं वहां बंदर और लंगूरों के झुंड आसानी से इनके बीज खाते हुए दिख जाएंगे।

बंदरों के इस व्यवहार से हमें अंदाजा हो जाता है कि अब ठंड बढ़ने वाली है। ठंड और बर्फबारी होने पर खाना मिलना मुश्किल होगा।

पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस

ऐसे में वह अपने शरीर में वसा आदि की मात्रा को बढ़ाते हैं ताकि आगामी दो महीने जब खाने का संकट होगा तो बांज के बीज से शरीर में जमा वसा से काम चलाया जा सके। हम इस व्यवहार के अध्ययन की भी योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed