{"_id":"21a39110000d75bed2898d76dd49de7f","slug":"monkey-life-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जंगल में है बंदरों की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जंगल में है बंदरों की जान को खतरा
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र से उत्पाती बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का अभियान शुरू होने के बाद वन विभाग और नगर पालिका को वाहवाही तो मिल रही है, लेकिन वर्षों से आबादी क्षेत्रों में रह रहे बंदरों को जंगलों में खाने के लिए भोजन मिल पाएगा, यह सवाल भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन
जंगलों में नहीं है खाने-पीने को
जंगलों में न तो फलदार पेड़ हैं और ना ही पानी की कोई व्यवस्था है। बंदरों के उत्पात से परेशान नगरवासियों की पहली मांग इनसे निजात दिलाना था। वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने की कार्ययोजना तो तैयार की, लेकिन जंगल में बंदरों के खाने की कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
पढ़ें, महिलाओं के निशाने पर हैं 'आप'
विज्ञापन
बहुगुणा विचार मंच के संयोजक हरीश पुजारी का कहना है कि वर्ष 2011 में जिले में बंदर बाड़ा बनाए जाने की मांग उठाई गई थी। राज्य में खंडूड़ी सरकार ने बाडे़ के निर्माण को बजट भी स्वीकृत कर दिया था। लेकिन अभी तक बाडे़ का निर्माण नहीं हो पाया है।
पढ़ें, उत्तराखंड में पलायन को बढ़ावा दे रहा 'यूपी'
बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाने से पहले जंगलों में फलदार पेड़ लगाए जाने चाहिए। पर्यावरण शिक्षक धन सिंह घरिया का कहना है कि बंदरों को आबादी क्षेत्र से हटाकर बंदर बाड़े में रखा जाना चाहिए। जहां उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।